फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five scorched including two children due to current in tinshed

टीनशेड में करंट आने से दो बच्चों सहित पांच झुलसे

Sun, 04 Jul 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Five scorched including two children due to current in tinshed
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला भगीपुर में एक टीनशेड में विद्युत करंट आने से दो बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। भगीपुर निवासी रामदत्त की छत पर पड़े टीनशेड में रविवार दोपहर करीब एक बजे विद्युत करंट दौड़ गया। रामदत्त ने बताया कि टीनशेड में लगे लोहे के पाइप को पकड़ने से पत्नी अर्चना करंट की चपेट में आ गई। 11 वर्षीय पुत्र आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसको भी करंट लग गया।
विज्ञापन

पास में ही खेल रहे मुकेश के सात वर्षीय पुत्र वर्धन ने आयुष को छुड़ाने की कोशिश की तो वह भी चिपक गया। इसके बाद कमलेश देवी ने हाथ से ही तीनों को बचाने का प्रयास किया तो उसे गंभीर झटका लगा। इन सभी को करंट से बचाने के लिए आगे आई नेमादेवी भी चपेट में आ गई। एक के बाद एक करके पांच लोगों को करंट लग गया। जिससे चीख-पुकार मच गई, तब किसी ने बिजली का तार काट कर सभी को करंट से मुक्त कराया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना। जहां कमलेश की हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन

रामदत्त का कहना है कि टीनशेड के ऊपर से पड़ोसी जयपाल सिंह केबिल डालकर ले गए हैं। पूर्व में भी करंट आने का एहसास हुआ था तो केबिल उतारने के लिए कहा, लेकिन केबिल नहीं उतारी गई। एक सप्ताह पहले भी केबिल उतारने के लिए कहा था। रविवार को टीनशेड और लोहे के पाइप में करंट आने से पांच लोग चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed