फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   firstday lockdown

किसी ने रसोई में बंटाया हाथ तो किसी ने की पूजा-अर्चना

Thu, 26 Mar 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
firstday lockdown
अलीगंज में अपने परिवार को समय देते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन का दूसरा दिन कुछ लोगों के लिए मुश्किल से बीता। हमेशा बाहर रह कर कार्य करने वाले लोगों और जनप्रतिनिधियों को पूरे दिन घर में रुकना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने रसोई में हाथ बंटाया तो कुछ लोगों ने माता रानी की पूजा की। जनप्रतिनिधियों ने फोन पर लोगों की समस्याएं सुनीं, उसी पर समाधान किया।
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े लॉकडाउन को जनहित में सहर्ष स्वीकार कर रहे लोगों को समय गुजारना मुश्किल हो रहा है। टीवी देखने, सोने से ऊब रहे लोग फोन पर बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एक दो मित्रों के साथ बैठकर समय गुजारा। अधिकतर का कहना है कि इतनी फुरसत जीवन में पहली बार महसूस की है। इनका कहना है कि नवदुर्गा के चलते नौ दिन आसानी से गुजर जाएंगे।
विज्ञापन

---------
यद्यपि सार्वजनिक जीवन में एकाकीपन की आदत नहीं रहती। फिर भी लॉकडाउन में क्षेत्र में जाना व लोगों को भी आने से रोक दिया है। फोन पर ही इनकी समस्याएं सुनकर संभव सहायता कर रहा हूं। परिजनों के साथ ही ये दिन बिताऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रज्जनपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक
लंबे समय बाद बृहस्पतिवार का दिन परिवार के साथ गुजारा। सुबह मातारानी की पूजा-अर्चना के बाद पूरी समय टीवी समाचारों एवं परिजनों के नाम रहा। सभी ने अच्छा महसूस किया। लोगों की समस्याएं फोन पर सुनीं एवं निस्तारित कीं।
-सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज
21 दिन के लॉक डाउन दूसरा दिन फुरसत का रहा। वर्षों से पुलाव बनाना सीखना चाहता था। पत्नी के निर्देशन में आज इसका सफल प्रयोग भी किया। शेष समय टीवी देखने में गुजारा।

-आलोक जैन, व्यापारी नेता

इंद्रपुरी स्थित आवास में रसोई में पत्नी का हाथ बटाते उद्योग पति आलोक जैन- संवाद

इंद्रपुरी स्थित आवास में रसोई में पत्नी का हाथ बटाते उद्योग पति आलोक जैन- संवाद- फोटो : ETAH

अपने क्षेत्र के अपने कार्यकर्ता व समर्थकों की समस्या की जानकारी फोन पर करते सदर विधायक विपिन वर्?

अपने क्षेत्र के अपने कार्यकर्ता व समर्थकों की समस्या की जानकारी फोन पर करते सदर विधायक विपिन वर्?- फोटो : ETAH

शहर में परिवार के लोगों के साथ कोरोना वायरस पर चर्चा करते पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान- संवा?

शहर में परिवार के लोगों के साथ कोरोना वायरस पर चर्चा करते पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान- संवा?- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed