{"_id":"66d726f850e53cc00b0db1ad","slug":"first-cbc-machine-and-now-generator-battery-stolen-by-thieves-from-etah-medical-college-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरों के निशाने पर मेडिकल कॉलेज, पहले सीबीसी मशीन...अब जनरेटर की बैट्री पार; थाने में दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरों के निशाने पर मेडिकल कॉलेज, पहले सीबीसी मशीन...अब जनरेटर की बैट्री पार; थाने में दी गई तहरीर
Tue, 03 Sep 2024 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:01 PM IST
सार
एटा में चोरों के निशाने पर मेडिकल कॉलेज है। पहले यहां से सीबीसी मशीन चोरी कर ली गई। अब जनरेटर की बैट्री पार कर दी। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
जनरेटर (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिकल कॉलेज में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चोरों ने ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर जनरेटर की बैट्री चोरी कर ली। बीते माह सीबीसी मशीन वहां से चोरी हुई थी। बाद में वह आ गई। लेकिन, मामले में सोमवार की देर शाम कोतवाली में अज्ञात में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बनी पैथोलॉजी विभाग से तीन अगस्त को पांच लाख कीमत की सीबीसी मशीन चोरी हो गई थी। मशीन चोरी होने के बाद से कार्रवाई करने की बात कही गई। छह दिन बाद यानि 9 अगस्त को मशीन एक कक्ष में रखी मिली थी कॉलेज प्रशासन ने जांच की। मामले में सोमवार को सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को एमसीएच विंग के पास लगे ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर किसी ने जनरेटर की बैट्री चोरी कर ली है। मामले की जानकारी पर सीएमएस ने प्लांट का निरीक्षण किया। बताया गया कि जनरेटर में लगे लॉक को भी तोड़ा गया। इसके बाद बैट्री चोरी हुई है।
विज्ञापन