{"_id":"5f2d96298ebc3e3d051e739f","slug":"firing-etah-news-agr4539502194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी की रंजिश को लेकर नगला बल्लभ में हुए जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी की रंजिश को लेकर नगला बल्लभ में हुए जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला बल्लभ में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष ने हत्या करने के इरादे से फायरिंग के भी आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला बल्लभ निवासी प्रधान मनोज कुमार पुत्र रामवीर सिंह का आरोप है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में खेत पर काम कर रहे भाई अवनीश और मुकेश पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान वह कस्बा अलीगंज में थे, जब गांव पहुंचे तो दोनों भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। इस दौरान बचाने आए शिव सिंह को भी घायल कर दिया। अवनीश को सैफई रेफर कर दिया गया।
इनकी ओर से गांव के ही चालू उर्फ विक्रम, दुर्वेश, प्रवेश, सुखवेंद्र उर्फ अमजेस, श्रीराम, बाबा करन, पिंकू सिंह, विपिन और भूरे उर्फ सुखपाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने और हत्या करने के इरादे से गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के दुर्वेश का आरोप है कि वह अपने चचेरे भाई सुखपाल को लेकर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अलीगंज से गांव जा रहा था।
विज्ञापन
हत्या करने के इरादे से गोली चलाई गई। किसी तरह बचकर गांव पहुंचा तो वहा पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इसमें उसके काफी चोटें आई हैं। दुर्वेश ने गांव के ही मनोज, अवनीश, मुकेश, शिव सिंह, सुरजन, इनाम सिंह, सत्यवीर और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।