{"_id":"5e9738148ebc3e6fab4127c0","slug":"firing-etah-news-agr438037895","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सुंदर में जमीन की रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सुंदर में जमीन की रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली कांड के घायल।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में बुधवार को जमीन की रंजिश मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें एक महिला गोली लगने से घायल हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों से मिलने एसएसपी सुनील कुमार सिंह पहुंचे और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगला सुंदर निवासी मुनीषा देवी पत्नी जगवीर सिंह का आरोप है कि सास कंठश्री (60) खेत में बोए गए गेहूं की फसल को एकत्रित करा रही थी। तभी गांव के ही उमेश चंद्र फौजी ने पहुंचकर फायरिंग कर दी, एक गोली कंठश्री के लगने से घायल हो गई। वारदात में दलवीर सिंह और सोनू घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से छोटे सिंह घायल हुए हैं।
वहीं, गांव में एएसपी संजय कुमार और सीओ सदर इरफान नासिर खां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि नगला सुंदर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। एक महिला को गोली लगी है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद