फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fire in restaurant in Etah caused loss of about ninety lakhs

Etah News: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटने से क्षेत्र में दहशत, करीब 90 लाख के नुकसान का अनुमान

Mon, 26 Jun 2023 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

एटा में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। चपेट में आकर एक गैस सिलिंडर भी फट गया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब 90 लाख के नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
fire in restaurant in Etah caused loss of about ninety lakhs
Etah News: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार रात एक रेस्टोरेंट अचानक आग लग गई। आग लगने से एक गैस सिलिंडर फट गया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट स्वामी सहित सैकड़ों लोग आग बुझाने में जुट गए। बाद में दमकल की टीम भी पहुंच गई। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि उस पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए। करीब 90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के नाला बाजार स्थित मां भगवती रेस्टोरेंट की है। यहां रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट को इसके स्वामी गौरव वार्ष्णेय बंद कर घर चले गए। करीब आधा घंटे बाद ही पास के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचकर गौरव ने बाजार में मौजूद अन्य लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के सैकड़ों लोगो ने अपने-अपने घर दुकान से आग में पानी डालने का प्रयास किया। इस बीच दूसरी मंजिल पर रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे सभी लोग दहशत में आ गए।

कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जो तत्काल मौके पर पहुंच गई। लोगों की सहायता से दमकल की टीम ने आग पर दो घंटे तक बचाव कार्य जारी रखा। इसके बाद दमकल गाड़ी में पानी खत्म हो गया। इस पर मुख्यालय से दमकल की दूसरी गाड़ी पहुंची। जिसे बाजार में झूलते विद्युत तारों के चलते आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश

रात करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान, फर्नीचर आदि राख हो गया। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि नाला बाजार स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

क्षतिग्रस्त हुई इमारत

गौरव ने बताया कि रोज की भांति रेस्टोरेंट बंद कर रविवार को घर गए थे। आग कैसे लगी, यह समझ में नहीं आ रहा। रेस्टोरेंट की दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। आग के दौरान दूसरी मंजिल पर रखा एक सिलिंडर फट गया था। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने से करीब 90 लाख का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- घरवालों को किया फोन: 'ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दाश्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई'

दिन में आग लगती तो हो सकती थी जनहानि

नाला बाजार नगर का सबसे व्यस्त बाजार है। जिसमें सुबह से ही काफी संख्यां में लोग खरीदारी करने पहुंचने लगते हैं। जहां रेस्टोरेंट है उसी के पास में हाॅस्पिटल सहित कई दुकानें बिल्कुल सटी हुई बनी हैं। अगर आग दिन में लगती तो लोग इसकी चपेट में आते और जनहानि भी हो सकती थी।

आग लगने से पड़ोसियों में भय

रेस्टोरेंट के आसपास रहने वाले दुकानदारों के परिवारो में भय का माहौल देखने को मिला। आग उस समय लगी जब सभी लोग अपने-अपने घरों में सोये हुए थे या सोने की तैयारी में थे। आग की लपटें और धूएं से पड़ोसियों का दम घुटने लगा। इससे चारों तरफ हा-हाकार सा मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। पूरी तरह आग बुझने के बाद ही वह अपने घरों में गए।

यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed