{"_id":"6a70d5980a3be4b9ad0c630d","slug":"fir-on-court-order-in-case-of-firing-and-assault-etah-news-c-163-1-eta1014-154475-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फायरिंग और मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फायरिंग और मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी
Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घिलोआ में 26 मई को भैंस चराने के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
गांव घिलोआ निवासी ज्ञानदीप उर्फ बॉबी का आरोप है कि 26 मई को गांव के ही श्याम बिहारी सहित आठ आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और तमंचे लेकर पहुंचे। उन्होंने भैंस के मामले में विवाद करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे भाई यदुवीर को भी पीटा व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावर उसकी शर्ट की जेब से 4750 रुपये और मोबाइल फोन छीन ले गए। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।