{"_id":"6a9b1139c28efb4b2e0fec74","slug":"filth-in-the-toilet-officials-unaware-etah-news-c-163-1-eta1013-156069-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शौचालय में फैली गंदगी, अधिकारी बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शौचालय में फैली गंदगी, अधिकारी बेखबर
विज्ञापन
मोहल्ला शेखान में शौचालय के बाहर पसरी गंदगी। संवाद
निधौलीकलां। कस्बे के मोहल्ला शेखान और आशिक शेखान में नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय हैं जिनमें गंदगी फैली होने से लोग उपयोग नहीं कर रहे हैं। शौचालयों के बाहर पशुओं के गोबर का ढेर लगा हुआ है। बारिश के मौसम में गोबर के ढेर से तेज दुर्गंंध उठ रही है, जिससे शौचालय के पास से गुजरना दुश्वार हो गया है।
कई वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च कर कस्बे में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद शौचालयों की देखरेख न होने से हालत बदतर होती जा रही है। शौचालयों में न पानी की व्यवस्था है और न बिजली की। तैनाती के बाद भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते हैं। नगर पंचायत के देखरेख न किए जाने से सफाई कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति की जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी गई है। इसके बाद भी समस्या को गंभीरता से न लिए जाने पर दिनों दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। -मोहसिन खान, मोहल्ला शेखान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शौचालयों की वास्तविक स्थिति को लोग सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन को बताते रहते हैं लेकिन किसी को सफाई व्यवस्था की परवाह नहीं है। इससे दिन-प्रतिदिन व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। -मुस्तकीम अहमद, मोहल्ला शेखान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शौचालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शौचालयों की सफाई के साथ बिजली-पानी सहित मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाएगा। - शिखा गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत