{"_id":"5f318cb98ebc3e3c9a7d2cf5","slug":"fight-etah-news-agr4543747124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने हेड कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने हेड कांस्टेबल को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जसरथपुर में पीआरवी 1962 पर तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाहियों के बीच सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पीआरवी की गाड़ी की सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
थानाध्यक्ष जसरथपुर प्रमोद कुमार कुरील ने बताया है कि पीआरवी 1962 डायल 112 पर कार्यरत पुलिसकर्मियों की सुबह आठ बजे ड्यूटी चेंज हुई थी। हेड कांस्टेबल जमुना प्रसाद ने चालक धनंजय से पीआरवी कार की सफाई करने के लिए बोल दिया।
इससे चालक उत्तेजित हो गया और कहासुनी हो गई। चालक धनंजय और दूसरे सिपाही मनोज ने मिलकर हेडकांस्टेबल को पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल ने थाना आकर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी, उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
थाना जसरथपुर क्षेत्र में तैनात पीआरवी 1962 पर कार्यरत हेड कांस्टेबल की पिटाई करने वाले सिपाही धनंजय और मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी राज कुमार सिंह को सौंपी गई है। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी