फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fight between two groups of students in medical college in Etah

Etah News: मेडिकल कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 04 Nov 2023 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

एटा में मेडिकल कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। जिम्मेदार मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
fight between two groups of students in medical college in Etah
थाना कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में मारहरा रोड स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात दो छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर प्रहार किए गए। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ। इसके बाद जिम्मेदार मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर जमकर प्रहार किया। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे शनिवार को वायरल किया गया। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर हावी हो रहे हैं। जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है, जो एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। मामला शुक्रवार रात का है, लेकिन वारदात किस बात को लेकर हुई है। अभी तक स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed