फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fight and stone pelting over drunken youth's actions

Etah News: नशे में धुत युवक की हरकत पर मारपीट-पथराव

Wed, 06 Aug 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting over drunken youth's actions
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला मालियान में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक पड़ोसी के घर में घुस गया। शिकायत पर पिता-पुत्र भड़क गए और दोनों पक्षों से मारपीट व पथराव हो गया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। घटना के अगले दिन थाना प्रभारी को हटा दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात जितेंद्र शराब के नशे में पड़ोसी रमेश के घर में घुस गया। इस पर रमेश ने समझा कि जितेंद्र का इरादा भैंस चोरी करने का है। टोकने पर जितेंद्र अपने घर चला गया। बाद में रमेश ने उसके घर जाकर उसके पिता राकेश से इसकी शिकायत की। इस पर दोनों पिता-पुत्र भड़क गए और रमेश की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर दोनों तरफ से पथराव होने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस के आने पर आरोपी पिता-पुत्र भाग गए। क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने थाना प्रभारी मुकेश कुमार मलिक को यहां से हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया। अपने पीआरओ मुकेश कुमार तोमर को थाना प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed