{"_id":"688cc1f50e8e9706c00e673a","slug":"female-doctor-accuses-investigation-committee-of-indecency-etah-news-c-163-1-eta1004-137080-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला डॉक्टर ने जांच कमेटी पर लगाए अभद्रता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला डॉक्टर ने जांच कमेटी पर लगाए अभद्रता के आरोप
Fri, 01 Aug 2025 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में पैथोलाॅजी लैब में तैनात डॉ. अंकिता शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में कई चिकित्सकों के खिलाफ ड्यूटी न करने को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को जांच कमेटी ने अंकिता से अभद्रता कर उन्हें बैठक से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने देहात कोतवाली में डॉ. अरशद जमाल के खिलाफ तहरीर दी है।
डॉ. अंकिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज में कमेटी की बैठक होनी थी। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा और अन्य सदस्यों से अनुरोध किया कि उनकी सुरक्षा और कमेटी की पारदर्शिता को लेकर पूरी बैठक की रिकॉर्डिंग की जाए। लिखित में सवाल-जवाब किए जाएं। इस पर जांच कमेटी के सदस्य डॉ. अरशद जमाल ने मेरा फोन बाहर रखने के लिए कहा। फोन बाहर रखने के लिए मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बाहर निकाल दिया।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने इनके खिलाफ जांच करने के लिए कमेटी गठित की। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि डॉ. अंकिता शर्मा ने अभद्रता को लेकर तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।