फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Feed animals with straw mixed with baking soda to protect them from heat.

Etah News: गर्मी से बचाव के लिए पशुओं को भूसे में खाने वाला सोडा मिलाकर खिलाएं

Fri, 24 May 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Feed animals with straw mixed with baking soda to protect them from heat.
एटा। मई में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ऐसे में दुधारू पशुओं को लेकर पशुपालक चिंतित नजर आ रहे हैं। गोवंश हो या अन्य पशु सभी को गर्मी ने बेहाल कर रखा है। इससे दूध की मात्रा पर भी असर पड़ रहा है। पशु चिकित्सकों का कहना है पशुओं को धूप में ज्यादा समय तक न रखें और गर्म पानी भी पिलाने से बचें। शुक्रवार को गर्मी का पारा चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसके चलते पशु-पक्षी गर्मी से बेहाल रहे। वह बीमारी का शिकार होने लगे हैं। दुधारू पशुओं का दूध कम हो गया है। बढ़ती गर्मी को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पशुपालक किसान पशुओं को हमेशा ताजा पानी पिलाएं। गर्म या ज्यादा समय से रखे हुए पानी को न पिलाएं। भूसा खिलाने पहले उसको एक घंटे पहले पानी में भिगो दें। चारा लगाते समय थोड़ा सा खाने वाला सोडा चारे में मिला दें, जिससे वह पशु आसानी से पचा लेगा। दलिया, दाल खिलाते हैं तो सुबह सूर्योदय से पहले खिला दें। ऐंठी हुई चरी को न खिलाएं, इससे पशु को अफरा या अपच की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन

---
गर्मी व हीटवेव चलने से दुग्ध उत्पादन पर पड़ रहा असर
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है, उससे पशु के दूध देने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इसलिए पशुओं को सुबह शाम नमक और गुड़ भी खिलाएं, जिससे पशु को प्यास लगेगी और पानी पिएगा तो गर्मी से राहत मिलेगी। विशेष रूप से शंकर, जर्सी या अन्य प्रकार के पशुओं को गर्मी ज्यादा लगती है। इससे बचाव के लिए पशुओं को धूप में न बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed