{"_id":"65ae6f7658c7b26c3f011588","slug":"fault-due-to-burning-of-cable-power-supply-disrupted-for-three-hours-etah-news-c-163-1-sagr1019-11725-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: केबल जलने से हुआ फाॅल्ट, तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: केबल जलने से हुआ फाॅल्ट, तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
Mon, 22 Jan 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। सोमवार को पुलिस लाइन के पास विद्युत केबल जल गई। इससे कोतवाली देहात से जुड़े फीडर की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। बाद में केबल को बदला गया और आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोतवाली देहात के विद्युत फीडर से आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, गांधी मार्केट, जेल रोड, आनंदपुरी सहित 12 मोहल्ले जुड़े हुए हैं। यहां आए दिन विद्युत आपूर्ति को लेकर कोई न कोई समस्या बन रहती है। सोमवार की सुबह केबल पर लोड अधिक पड़ा ऐसे में पुलिस लाइन के पास विद्वुत केबल जल गई। केबल जलने की सूचना पर आपूर्ति को विद्वुत उपकेंद्र से बंद कर दिया गया। निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत केबल को सहीकर आपूर्ति शुरू कराई कि शिकोहाबाद रोड पर फाल्ट हो गया।
ऐसे में फिर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। उपभोक्ताओं ने बताया सुबह आठ बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अधिशाषी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने बताया केबल जलने से समस्या आई थी। निगम के कर्मियों ने मौके पर पहुंच केबल को दुरुस्त किया और विद्युत सप्लाई बहाल कराई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
राघवेंद्र