{"_id":"687e7e2b9091c50fc607f04b","slug":"fault-at-2-places-on-shikohabad-road-feeder-power-cut-in-10-localities-etah-news-c-163-1-eta1004-136590-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिकोहाबाद रोड फीडर पर 2 जगह फॉल्ट, 10 मोहल्लों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिकोहाबाद रोड फीडर पर 2 जगह फॉल्ट, 10 मोहल्लों की गुल रही बिजली
Mon, 21 Jul 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। बारिश के दौरान सोमवार को शिकोहाबाद रोड फीडर पर फॉल्ट होने की वजह से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान 10 मोहल्लों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
शिकोहाबाद रोड फीडर पर इंसुलेटर से तार उतरने की वजह से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति करीब 10 मोहल्ले में नहीं हो सकी। घरों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। सावन के सोमवार के दिन तमाम लोगों ने उपवास रखा। बिजली नहीं आने की वजह से पूजा-पाठ के लिए समस्या उठानी पड़ी। बारिश के दौरान लोग घरों में बैठे रहे। तीन-चार घंटे बाद इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
मोहल्ला सुनहरी नगर, रानी अवंतीबाई नगर, गली धोबियान, प्रेम नगर, नई बस्ती, हाजीपुरा, भगीपुर आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत निगम के एसडीओ दिलीप कुमार भारती ने बताया कि इंसुलेटर से तार उतर गए थे। दूसरी जगह फॉल्ट हो गया था जिसे बारिश बंद होने के बाद सही किया गया। दोपहर करीब 2 बजे विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
8 घंटे बाधित रहेगी बिजली
अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 33/11 केवीए के कोतवाली देहात फीडर से श्याम नगर सहित अन्य मोहल्लों में आरडीएसएस योजनांतर्गत जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इस फीडर से आने वाले संबंधित क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।