फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father, son, daughter injured in collision between auto and bike

Etah News: ऑटो व बाइक की टक्कर में पिता, पुत्र और पुत्री घायल

Tue, 05 Nov 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Nov 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Father, son, daughter injured in collision between auto and bike
अन्य सड़क हादसों में एक महिला सहित 4 लोग हुए घायल
विज्ञापन

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में पिता, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
थाना पिलुआ के गांव पंचमपुर निवासी कविता ने बताया कि उनके पति धारा सिंह बाइक पर बच्चों रागिनी और रोहित को लेकर बाजार गए थे। वहां से लौटकर आ रहे थे। कोतवाली देहात के गांव असरौली के पास बाइक ऑटो से टकरा गई। जिसकी वजह से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से धारा सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि बाजार करने कस्बा गए थे। वहां चौराहे पर मेरी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते मैं और पत्नी पुष्पा देवी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। पुष्पा की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में अवनीश और विनेश निवासी बरना थाना जैथरा घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed