Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father dies of heart attack after son's death from cancer

Etah News: कैंसर से बेटे की मौत के बाद हार्टअटैक से पिता की गई जान

Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Father dies of heart attack after son's death from cancer
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव लभेंटा में बृहस्पतिवार रात एक एक युवक की मौत कैंसर से हो गई। शुुक्रवार सुबह उसके पिता की हार्टअटैक से जान चली गई। घर में दो व्यक्तियों की मौत से चीत्कार मच गया। दोनों का अंतिम संस्कार अलग-अलग चिताओं पर शुक्रवार को साथ में किया गया।
विज्ञापन


गांव लभेंटा के प्रधान विवेक मिश्रा ने बताया कि गांव के 40 वर्षीय नेमसिंह 3 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनके गले में कैंसर की समस्या थी। उपचार गुजरात के अहमदाबाद से चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। नेमसिंह की मौत से घर में गम का माहौल था। उनके 3 बच्चे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नेमसिंह के 75 वर्षीय पिता राजपाल को हार्टअटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। बताया कि उन्हें दिल की बीमारी नहीं थी। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी। संभवत: सदमे के चलते ऐसा हुआ है। घर में एक साथ दो मौतों से सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। नेमसिंह 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed