{"_id":"66694e0d29bab6639b0a99b9","slug":"father-and-son-died-while-condition-of-mother-and-daughter-critical-after-bike-collided-with-tractor-in-etah-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत; मां-बेटी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत; मां-बेटी की हालत नाजुक
Wed, 12 Jun 2024 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:58 PM IST
सार
बाइक सवार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
हादसा मिरहची थाना क्षेत्र के एटा-कासगंज रोड पर रामई गांव के पास हुआ। जालौन जिले के सियारी थाना थाना क्षेत्र के माधवगढ़ निवासी पर्वत सिंह (33) अपनी पत्नी और बेटे आशिक (10) और बेटी के साथ जा रहे थे। उनकी बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी।
विज्ञापन
इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने पर्वत और आशिक को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बाइक सवार मां-बेटी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन