फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers' union, the villagers raised issues

किसान यूनियन ने उठाई ग्रामीणों की समस्याएं

Wed, 19 Aug 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 19 Aug 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
 Farmers' union, the villagers raised issues
 भारतीय किसान यूनियन ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत सुंदर के ग्राम ताली की समस्याओं को रखा गया। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि गांव में काफी समस्याएं है। गांव की आबादी चार हजार है। दो हजार मतदाता है। गांव में विद्युतीकरण अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों को काफी दिक्कत रहती है। गांव में सफाई कर्मी नहीं आता, जिससे जगह-जगह गंदगी रहती है। अधिकतर आबादी भूमिहीन है। जिससे ग्रामीणों के सामने जीवन यापन की समस्या रहती है। उनको समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सहकारी समिति सहावर से किसानों को खाद, बीज आदि की सुविधाएं नहीं मिल पाती। किसानों का नगरिया चीनी मिल पर लगभग 10 लाख रुपये बकाया है। शौचालय निर्माण के लिए रोजगार सेवक ने 500 रुपए लिए, लेकिन शौचालय एक भी नहीं बना है। गांव में दो निजी दुकानों पर ठेका की शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए। ग्राम सभा लखमीपुर दीपा सिंह में ग्राम समाज का दो सौ बीघा का तालाब मछली पालन के लिए आवंटित कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान संजय प्रजापति, हेमराज, पिंकी, शीतल देवी, दुर्गपाल सिंह, देव सिंह, राजकुमार, रेशमवती, वीरेंद्र, हरप्रसाद, कृष्णादेवी, सुखदेवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed