फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers paid tribute to Mulayam Singh Yadav

Etah News: किसानों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन किए अर्पित

Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers paid tribute to Mulayam Singh Yadav
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कचहरी स्थित धरना स्थल पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। सबसे पहले किसानों ने मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि किसान 11 दिसंबर को एटा में महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन

अखिल संघर्षी ने कहा कि नेताजी ने चुंगी टैक्स माफी से लेकर नहर, रजवाह से सिंचाई माफ और सस्ती शिक्षा, सस्ता इलाज आदि व्यवस्थाएं किसान मजदूरों के हक में दीं। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर ब्रिक ने कहा कि इस तरह के राजनेताओं की समाज को आज भी आवश्यकता है। किसानों ने बताया कि पिछले लगभग 01 वर्ष से लंबित जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है एवं वर्तमान समय में भी विभिन्न विभागों में तैनात भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी किसान, मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मासिक पंचायत में आक्रोशित किसानों ने सामूहिक रूप से तय किया कि लंबित जन समस्याओं सहित वर्तमान समय में उठाई जा रही समस्याओं के समाधान के लिए 11 दिसंबर को कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत की सफलता के लिए किसान मजदूर तन, मन, धन से प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन विभिन्न विभागों में लंबित किसान मजदूर की जन समस्याओं का तत्काल समाधान करे। मासिक पंचायत के बाद किसानों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र शास्त्री, ठाकुर अनिल सोलंकी, रामकिशन यादव, अरविंद शाक्य, प्रदीप अहीर, थान सिंह लोधी, छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छोटू यदुवंशी, सचिन कुमार, दोजीराम कुशवाहा, शकुंतला देवी, सुनीता देवी सविता, लाडो देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed