फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers have more trust in fertilizers supplied by cooperative societies.

Etah News: सहकारी समितियों की खाद पर किसानों को अधिक भरोसा

Fri, 02 Jan 2026 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Jan 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers have more trust in fertilizers supplied by cooperative societies.
मिरहची। बाजार में निजी दुकानों पर बिकने वाली खाद पर किसानों को भरोसा नहीं है। नकली खाद की आशंका पर इन दुकानों से दूरी बना रहे हैं। वहीं सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान सहकारी समितियों और इफको एवं कृभको केंद्र पर मिलने वाली खाद पर ही भरोसा कर रहे हैं। किसानों का आरोप है बाजार से नकली खाद मिलने पर धन की बर्बादी के साथ ही फसल भी प्रभावित होती है। साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी कम होती है।
विज्ञापन

इसलिए सहकारी समिति और इफको केंद्र पर खाद आते ही लेने के लिए किसानों की लाइन लगती है। इस समय खेतों में आलू, सरसों, गेहूं, मटर की फसल को यूरिया की जरूरत है। कस्बे की सहकारी समिति और इफको केंद्र पर खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सोरन सिंह ने बताया कि सहकारी समिति पर मिलने वाली यूरिया और डीएपी भरोसेमंद होती है जो बाजार की अपेक्षा सस्ती भी होती है। किसान अमर सिंह ने बताया कि बाजार की महंगी डीएपी एवं यूरिया पर भरोसा नहीं है। खेत में छिड़काव करने पर कई दिनों तक मिट्टी में घुलती नहीं है। पिछले साल बाजार से खरीदकर डाली थी पैदावार कम रही।
इफको केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान की जरूरत के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed