फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer walking on foot dies after being hit by a car

Etah News: कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे किसान की मौत

Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer walking on foot dies after being hit by a car
एटा। हाईवे पर सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगभग ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। सीओ सकीट के समझाने पर ग्रामीण माने तब कहीं जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव महुआ खेड़ा मोड़ के पास कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान विनोद कुमार की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक मृतक गांव पथरौआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी का रहने वाला था। मलावन कस्बा से गेहूं बुवाई के लिए डीएपी खाद लेकर रविवार रात लगभग 8:30 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में पैदल जाते समय गांव महुआ खेड़ा मोड़ के पास एक कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक विनोद कुमार की सांस थम गई।
विज्ञापन



किसान की मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हाईवे पर शव रखकर लगभग ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से रोक दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह के साथ आसपास के कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन और ग्रामीण माने। इसके बाद जाम खुल सका। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने समझाकर जाम को खुलवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed