{"_id":"62ded42156578a621062fff5","slug":"farmer-s-body-found-hanging-on-neem-tree-etah-news-agr54125698","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रजपुरा के बाहर 48 वर्षीय किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौत को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
गांव रजपुरा निवासी हरीओम ने बताया कि उसका 48 वर्षीय भाई सतीश रविवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह पांच बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
नया गांव थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया छानबीन में सामने आया है कि युवक की घर में कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। अन्य पहलुओं पर भी मामले की जांच की जा रही है।