फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer-political parties boil over Lakhimpur ruckus

लखीमपुर बवाल को लेकर किसान-राजनीतिक दलों में उबाल

Mon, 04 Oct 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer-political parties boil over Lakhimpur ruckus
लखीमपुर की घटना और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को नजरबंद किए जाने के विरोध में कचहरी रोड पर जुलूस निका? - फोटो : ETAH
एटा। लखीमपुर में हुए बवाल को लेकर सोमवार को किसान संगठन और राजनीतिक दलों में उबाल नजर आया। सपा ने शहर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस ने जीटी रोड पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। इसके अलावा किसान संगठनों को अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस ने लखीमपुर की घटना और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी एवं विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धानमील गली स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। कचहरी रोड मोड़ जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे ने नरसंहार किया है। कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष ठा. अनिल सोलंकी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान अली, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रजत यादव, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नीलम राज, जिला महासचिव भगवान स्वरूप प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, भोला गुप्ता, नीरज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर लखीमपुर की घटना और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को नजरबंद किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक अजय यादव, अमित गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, भूपेंद्र प्रजापति, विमलेश यादव, राजीव यादव, फईमुद्दीन वारसी, अनिल सागर, भानुप्रताप यादव, संदीप यादव, प्रशांत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभा किसान यूनियन ने सरकार पर किसानों की हत्या कराने का आरोप लगाया। उन्होंने गृह राज्यमंत्री को हटाने और घटना में लिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी। भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की। भाकियू (अराजनैतिक) ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। दोषियों की गिरफ्तारी, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, जयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिह, अनूप सिंह, जयदेव सिंह रहे।

चक्का जाम कर गिरफ्तारी देंगे प्रसपाई: शराफत हुसैन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने शाह पैलेस स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि लखीमपुर की घटना जल्लादों और अंग्रेजों के जमाने जैसी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पुलिस द्वारा घेरने का विरोध जताया। कहा कि 5 अक्तूबर को शहर में जुलूस निकालकर चक्का जाम करेंगे और लखीमपुर की घटना के विरोध में गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed