{"_id":"5ff1f2538ebc3e3c93376a36","slug":"farmer-fair-etah-news-agr4748004113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगनी करने के लिए जिला में लगेंगे किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगनी करने के लिए जिला में लगेंगे किसान मेला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान कल्याण मिशन अभियान की बैठक करते जिलाधिकारी सुखलाल भारती व अन्य ।संव
- फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास के दृष्टिगत माह जनवरी में वृहद किसान मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उद्यान, पंचायती राज, सिंचाई, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। डीएम कलक्ट्रेट सभागार में किसान कल्याण मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कल्याण मिशन अभियान के अंतर्गत होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रमों की समयसारिणी निर्धारित करते हुए बताया कि छह जनवरी को विकासखंड सकीट, तहसील अलीगंज, 13 जनवरी को मारहरा विकास खंड परिसर, राजकीय इंटर कॉलेज एटा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जैथरा तथा 21 जनवरी को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौलीकलां, कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़, एमजीएम इंटर कालेज जलेसर में कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सीडीओ अजय प्रकाश, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एएसपी ओपी सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, परियोजना निदेशक डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।