{"_id":"65e6fae3767ed83f760df498","slug":"farmer-dead-body-found-hanging-from-electric-pole-in-etah-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बिजली के खंभे में लटका मिला किसान का शव, पत्नी बोली- गांव के ही आरोपियों ने हत्या कर लटकाया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बिजली के खंभे में लटका मिला किसान का शव, पत्नी बोली- गांव के ही आरोपियों ने हत्या कर लटकाया है
Tue, 05 Mar 2024 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
एटा में किसान का शव बिजली के खंभे में लटका मिला। पत्नी ने गांव के ही आरोपियों द्वारा हत्या करके शव लटकाने की बात कही है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किसान की मौत पर विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार के किसान का शव बिजली के खंभे में लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो घर में जानकारी दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पत्नी ने नामजद आरोपियों द्वारा हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के नगला बीज गांव की है। यहां के निवासी किसान का शव गांव के बाहर बिजली के खंभे पर लटका मिला। इससे अफरातफरी मच गई। पत्नी ने कहा कि बंबा की पटरी कट जाने से गांव के ही युवक के खेत में पानी भर गया था। वह जानबूझकर पानी भरकर फसल खराब होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
बताया कि इसके बदले वह हर्जाना मांग रहा था। हम गरीब लोग हैं। उसे देने के लिए पैसे नहीं थे। इस पर आरोपी जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। उसी ने हत्या करके शव लटकाया है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। फसल में पानी भरने के बाद पंचायत हो गई की। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन