फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake business, packing shiny, seeds not effective

Etah News: नकली का कारोबार, पैकिंग चमकदार, बीज नहीं असरदार

Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fake business, packing shiny, seeds not effective
एटा। नकली बीज का कारोबार जिले के कोने-कोने में चल रहा है। कृषि विभाग नमूना लेकर महज गुणवत्ता की जांच करता है, लेकिन उसके असली-नकली की पहचान नहीं हो पाती।
विज्ञापन

हाल ही में एक कंपनी के अधिकारियों ने जलेसर में कंपनी की नकली पैकिंग का बीज पकड़ा। इसी कंपनी के बीज से दो साल पहले अलीगंज क्षेत्र में उपज नहीं मिली थी। कृषि विभाग इन कड़ियों को जोड़कर नकली बीज कारोबार की तह में जाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र में दो साल पहले तमाम किसानों के साथ धोखा हुआ था। उन्होंने ऊंची कीमत में अच्छी कंपनी का पैकेट बंद मक्का का बीज खरीदकर बुआई कर दी। फसल भी अच्छी हुई, लेकिन पैदावार का समय आया तो दाना ही नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसान बर्बाद हो गए थे। कृषि विभाग से शिकायत की गई। जांच में सामने आया कि बीज ब्रायर क्रॉप साइंस लि. कंपनी का था। इसे काली सूची में डालने के लिए विभाग ने नोटिस जारी कर दिया।

इसके बाद कंपनी भी छानबीन में जुट गई। कंपनी के सामने यही बड़ा सवाल था कि बीज असली था या नकली? कंपनी को सफलता भी हाथ लगी और जलेसर कस्बे में 14 फरवरी को एक दुकान से मक्का का नकली बीज पकड़ भी लिया गया। इसी कंपनी के पैकेट काफी होशियारी से छपवाए गए थे। लेकिन सीरियल नंबर सभी में समान था, इससे जालसाजी पकड़ में आ गई। हालांकि, इस दुकानदार पर तो कंपनी के अधिकारियों ने केस दर्ज करा दिया।
लेकिन किसानों के सामने संकट यह खड़ा हो गया है कि नामी-गिरामी कंपनियों की चमकती पैकिंग के बीज का भी भरोसा कैसे किया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed