फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   faake teachers

फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों की फिर शुरू हुई उल्टी गिनती

Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
faake teachers
एटा। फर्जी बीएड डिग्री के आरोपी आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं में से मात्र तीन ने जवाब दिया है। बुधवार की अंतिम समय सीमा गुजरने के बाद भी पांच से कोई प्रत्यावेदन प्राप्त नहीं हुआ है। एक सप्ताह में इन पर अंतिम कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

एसआईटी जांच में चिह्नित हुए फर्जी डिग्रीधारक शिक्षकों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एक शिक्षिका सहित आठ शिक्षकों को बीएसए ने अंतिम नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित बुधवार तक जवाब मांगे थे। शाम पांच बजे तक मात्र तीन शिक्षकों ने कार्यालय को लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त कराया है। बीएसए की अध्यक्षता वाली समिति इनके साक्ष्यों का एसआईटी के आरोपों से मिलान के बाद एक सप्ताह में अंतिम कार्रवाई करेगा। बताते चलें कि डॉ अंबेडकर विश्वविद्यालय में हुई एसआईटी जांच में जिले के 119 शिक्षक-शिक्षिकाओं की फर्जी डिग्री की पुष्टि हुई है। 111 को पहले दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन न्यायालय के दिशा निर्देश के बाद जांच तो जारी रही लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। जबकि दूसरी सूची में शामिल आठ शिक्षक शिक्षिकाओं पर गाज गिरने वाली है। आरोपी शिक्षकों में निधौली कलां, अवागढ के तीन-तीन, जैथरा के दो एवं शीतलपुर का एक शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन

तीन प्रत्यावेदन मिले हैं। समिति एसआईटी के आरोपों से साक्ष्यों का मिलान कर एक सप्ताह में अंतिम कार्रवाई करेगी।
नोज कुमार गिरि, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed