{"_id":"5f2d96f48ebc3e3c9c1a8c49","slug":"examination-etah-news-agr4539511190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के तीन केन्द्रों पर नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के तीन केन्द्रों पर नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के तीन केंद्रों पर होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए डीएम के कलक्ट्रेट में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल विहीन परीक्षा के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह समय से केेंद्र पर पहुंचे।
बैठक के दौरान डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जीएम डीआईसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर दो-दो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
परीक्षा के तहत शहर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 400, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में 300 एवं जीजीआईसी में 266 सहित कुल 966 परीक्षार्थी जनपद में परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। जहां प्रथम पाली सुबह नौ से बारह व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम 5 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ईओ द्वारा सभी केन्द्रों पर एक दिन पूर्व सैनिटाइजेशन कराया जाए। बैठक के दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, डीआईओएस मिथलेश कुमार ने परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान समस्त उप जिलाधिकारी व केन्द्र पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।