{"_id":"63b0710ad2242610ee5743ba","slug":"even-after-objections-no-revision-was-done-in-board-examination-centers-etah-news-agr558718575","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: आपत्तियों के बाद भी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में नहीं हुआ संसोधन, शिक्षक व परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: आपत्तियों के बाद भी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में नहीं हुआ संसोधन, शिक्षक व परीक्षार्थी परेशान
Sun, 01 Jan 2023 02:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:06 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। इसके बाद प्रत्यावेदन मांगे गए थे। प्रत्यावेदन आने के बाद जिला समिति द्वारा केंद्रों की सूची भेज दी गई।
विज्ञापन
UP Board Exam 2023
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इसके बाद बोर्ड से भी पोर्टल पर सूची जारी हो गई, लेकिन प्रत्यावेदनों पर अमल नहीं हुआ है। यहां कई परीक्षा केंद्र जैसे के तैसे ही रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को 20 किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शांति नगर में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र अवागढ़ का जनता इंटर कॉलेज बनाया गया था। प्रधानाचार्य द्वारा अंतरिम सूची पर प्रत्यावेदन दिया गया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसी तरह श्री मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पहाड़पुर के प्रधानाचार्य ने आपत्ति लगाई थी उनके विद्यालय की छात्राओं को आठ से दस किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने छात्राओं का केंद्र ठाकुर लटूरी सिंह इंटर कॉलेज खिरिया को बनाए जाने की मांग की गई, लेकिन इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसी तरह श्री राजाराम सूरजमुखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का केंद्र 14 किलोमीटर दूर बना है। इसको लेकर प्रधानाचार्य द्वारा प्रत्यावेदन दिया गया था, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। इसी तरह पांच विद्यालय और है जिन्होंने प्रत्यावेदन दिया लेकिन केंद्र में कोई संसोधन नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिला समिति द्वारा प्रत्यावेदनों को निस्तारित किया गया और सूची को शिक्षा परिषद भेजा गया। वहां भी आपत्तियां मांगी गई हैं बोर्ड से ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। -मिथलेश कुमार, डीआईओएस