फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after being available in stock, injections were ordered from outside.

Etah News: स्टॉक में उपलब्ध होने के बाद भी बाहर से मंगाया इंजेक्शन

Tue, 11 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Even after being available in stock, injections were ordered from outside.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के दौरान व्यवस्था देखते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दवा होने के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे मरीजों को उपचार कराने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इमरजेंसी में स्टॉक में इंजेक्शन होने के बाद भी बाहर से मंगाया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे ओमा देवी (65) निवासी नारायण नगर अपने बेटे के साथ पेट दर्द की दवा लेने के लिए पहुंचीं। चिकित्सकों ने पेट दर्द का रेनीटीडीन इंजेक्शन स्टॉक में न होने की बात कही और उनके बेटे अमित से बाहर से खरीदकर लाने के लिए कहा। बाहर से इंजेक्शन खरीदने के बाद स्टाफ ने बताया कि इंजेक्शन स्टॉक में पहले से था। इसी तरह से अन्य मरीजों को भी दवा न होने की बात कहकर बाहर से दवा मंगाई जाती है।
विज्ञापन


इससे मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। इमरजेंसी विभाग में इस घटना को लेकर मरीजों और तीमारदारों में भी नाराजगी है। स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराने के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह गंभीर लापरवाही है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed