फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etrol Dlwakr returning the ill-fated

पेट्रोल डलवाकर लौटते समय हुए हादसे के शिकार

Wed, 16 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
etrol Dlwakr returning the ill-fated
दोस्त का विवाद सुलझाकर लौट रहे थे तीनों - फोटो : अमर उजाला
अमांपुर से सोमवार शाम दोस्तों के साथ लौटते वक्त जिस बाइक पर ऋषभ, निशांत, शिवांक सवार थे उसमें पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके चलते वो दूसरे दोस्तों से पीछे रह गए थे। तीनों बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए थे। मृतकों के दोस्त उसी दिन शाम को दोबारा नहर तक तीनों को देखने गए थे, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस की माने तो जिरसमी नहर पुलिया के समीप किसी वाहन की रोशनी बाइक चालक की आखों पर पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी। सभी दोस्त एक दोस्त को झगड़े से बचाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

\
मोहल्ला कैलाशगंज में तीन व्यापारी पुत्रों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार सुबह शव पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई तो परिवार के लोगों को रोता देख हर किसी के आंसू छलक पड़े। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक  और इनके साथ दोस्त अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। जिरसमी नहर से कुछ दूर पहले ही शिवांग की बाइक की पेट्रोल खत्म हाने पर तीनों रुक गए, जबकि उनके साथी बाइक से आगे निकल कर पहले घर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि तीनाें ने बाइक में 40 रुपये का पेट्रोल डलवाया और दोस्तों के सथ पहुंचने के चक्कर में तेजी से बाइक चलाने लगे।
विज्ञापन

रात करीब 8.30 बजे बीच में बाइक जिरसमी नहर स्थित मोड़ पर पहुंची और किसी वाहन की रोशन बाइक चालक के आंख पर पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके चलते मृतकों के साथियों को हादसे का पता नहीं चला। तो जिरस्मी नहर की पुलिया भी टूटी हुई थी। पुलिस का दावा है कि काफी देर तक एटा नहीं पहुंचने पर उनके दोस्त नहर तीनों को देखने गए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह तीनों के शव नहर के अंदर एक किमी दायरे से बरामद हुए हैं, जबकि बाइक मंगलवार दोपहर ही बरामद हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रह था निशांत
निशांत गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कुछ दिनों पहले ही घर लौटा था। निशांत, ऋषभ, शिवांग अच्छे दोस्त थे। शिवांग ने इंटर की परीक्षा दी थी तो वहीं ऋषभ ने कक्षा नौ की परीक्षा दी थी।  

 
परिवार में इकलौता था ऋषभ
ऋषभ परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन थी। इकलौते पुत्र को खोने के बाद मां सुधा और पिता कैलाश सुध बुध खो बैठे हैं। बार-बार बेहोश हो रहे हैं। इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

खूनी पुल बन गया जिरसमी नहर पुल
पुल पर सड़क किनारे रेलिंग और ब्रेकर नहीं होने के अलावा पुल का एक कोना टूटने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ माह पहले ही जिरसमी पुल से गिरकर छह लोगों की जान गई थी।हाल में ही लगुन चढ़ाकर लौटते समय मैक्स पिकअप नहर में गिर गई। दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। इससे पहले भी कई वाहन नहर में गिर चुके हैं। ग्रामीण भारत कल्याण परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व भी आसपास के ग्रामीण हादसे होने पर निर्माण की मांग कर चुके हैं। राष्ट्रीयध्यक्ष कैलाश लोधी ने बताया कि जिरस्मी नहर पर ब्रेकर, रेलिंग और टूटा पुल निर्माण को लेकर आए दिन हादसे होते हैं।


कैलाशगंज से मंडी तक पसरा मातम
मृतक किशोरो के पिता आढ़त चलाते हैं। तीनों की मौत की सूचना के बाद मंडी में भी बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर व्यापारी और उनके परिवार के लोग कैलाशगंज में मृतकों के रोते बिलखते परिवारीजनों को सांत्वना देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed