फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Younger brother's wife and nephew were shot for this reason condition is critical

एटा में रिश्तों का खून: भाभी और भतीजे को इसलिए मारी गोली...हालत गंभीर, आरोपी देवर मौके से फरार

Sat, 26 Jul 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देवर ने भाभी और भतीजे को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मां-बेटे को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
Etah: Younger brother's wife and nephew were shot for this reason condition is critical
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में देवर  ने भाभी और भतीजे को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल महिला और उसके बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


थाना पिलुआ के गांव धर्मपुर निवासी कमल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह भतीजा सुखवीर घर के सामने ही ट्रैक्टर वाली आटा चक्की के पत्थर की खुटाई कर रहा था। उसी समय चाचा अमर सिंह अपने बेटे के साथ आकर खड़े हो गए। किसी बात को लेकर गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर अमर सिंह घर के अंदर से तमंचा निकालकर लाया और सुखवीर के ऊपर फायर कर दिया। जिसके चलते एक गोली सुखवीर के कंधे के नीचे व दूसरी कोहनी के पास लगी।
विज्ञापन



आवाज सुनकर आसपास के लोग और सुखवीर की मां गीता देवी बचाने पहुंची तो अमर सिंह ने उसके पेट में भी एक गोली मार दी। जानकारी मिलते ही थाना पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने सुखवीर का प्राथमिक उपचार करने के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहीं गीता देवी का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।मेडिकल कॉलेज में सीओ सदर संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद सीओ घटनास्थल गांव धर्मपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed