फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: The girl was silenced by threatening to kill her brother

एटाः भाई की हत्या की धमकी देकर किशोरी को कर दिया था चुप

Sat, 29 Oct 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Etah: The girl was silenced by threatening to kill her brother
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के जिस गांव में छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है। उस किशोरी को भाई की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी नीतेश ने चुप कर दिया था। इस बात का खुलासा भाईदूज पर किशोरी ने भाई से किया था तब से ही ज्यादा परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि बहन इंटरमीडिएट में पढ़ती थी और पढ़ाई में काफी होशियार थी। नीतेश ने पहले मेरे साथ दोस्ती कर ली और अपने साथ हरियाणा में नौकरी कराने के लिए ले गया था। दोस्ती होने के चलते घर में आना जाना होने लगा था। इसी बीच आरोपी बहन पर गलत नजर रखने लगा और छेड़छाड़ की जाने लगी। दिवाली पर भी छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन

बहन द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत माता-पिता से की गई। लेकिन माता-पिता ने इसकी जानकारी हमको नहीं दी। कहा कि भाईदूज वाले दिन बहन ने बताया कि नीतेश ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेरी हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी को फोन किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लगा। कहा कि उसने बहन को भी धमकी दे रखी थी, इसी डर और दहशत की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed