फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah stood first in the divisional review meeting of BKU

Etah News: भाकियू की मंडलीय समीक्षा बैठक में एटा रहा अव्वल

Mon, 27 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Etah stood first in the divisional review meeting of BKU
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की समीक्षा बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित एक विवाह स्थल में हुई। इस दौरान एटा को अव्वल स्थान दिया गया।समीक्षा प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष ओपी कमांडो की ओर से की गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शीर्ष पदाधिकारियों ने एटा की कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने एटा को अव्वल दर्जा दिया है। यूनियन संगठन के बलबूते मजबूत होता है। सभी कार्य और किसानों की मांगों को निरंतर उठाना भाकियू के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है और किसानों की बात अधिकारियों तक पहुंचाना परम कर्तव्य। इनको पूरी तरह से निरंतर करना ही संगठन का दायित्व है।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के पुत्र का दुर्घटना में निधन होने की जानकारी मिलने पर शोक जताया गया और दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केरन सिंह फौजी और संचालन कार्यकारिणी अध्यक्ष राधेश्याम ने किया। व्यवस्था जयवीर सिंह यादव, रामखिलाड़ी, बाबा सुरेश चंद्र आदि की ओर से की गई। राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, राष्ट्रीय सदस्य मलिखान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार, मंडल महासचिव रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed