फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah stood first in the divisional review meeting of BKU

Etah News: गर्मी से बेहोश होकर गिरा यातायात ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान

Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Etah stood first in the divisional review meeting of BKU
एटा। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश 25 मई को हुआ था। इसके बाद से सूरज लगातार आग उगल रहा है। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचा। दोपहर की धूप ने लोगों को झुलसन का अहसास कराया। शहर में जीटी रोड स्थित बाबूगंज तिराहे पर यातायात ड्यूटी में तैनात पीआरडी कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इन दिनों सूरज से आग निकल रही है। लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। नौतपा के पूरे नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की बात कही जा रही है। इन दोनों में लोगों की हालत बेहद नाजुक हो रही है, किसी भी कार्य को करने के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। गर्मी ऐसी है जो घर से बाहर निकलते ही झुलसने का अहसास करा रही है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों की रौनक खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

जीटी रोड के बाबूगंज तिराहे पर सोमवार को यातायात व्यवस्था में पीआरडी जवान ग्याप्रसाद की ड्यूटी लगी थी। सुबह से दोपहर तक जैसे-तैसे समय कटा। लेकिन सिर पर पड़ रही सीधी धूप ने दोपहर में उन्हें पस्त कर दिया। दोपहर करीब दो बजे वह बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़े। साथियाें व अन्य लोगों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि नौतपा में पृथ्वी और सूर्य काफी नजदीक आ जाते हैं। इस समय सूर्य के अग्नि तत्व का असर पड़ता है। सूर्य की रोशनी सीधे पड़ने से पृथ्वी पर गर्मी में तेजी आ जाती है। इसकी वजह से तापमान में लगातार गर्मी बनी हुई है। सोमवार को भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। नौतपा में लोग बचाव के उपाय जरूर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed