फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Ruckus stone pelting and firing after collision in cars one person got shot

एटा: कारों में टक्कर के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग, किशोर के सिर में लगी गोली

Sun, 20 Mar 2022 10:15 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 10:15 AM IST
सार

सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर भारी बवाल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अब स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Etah: Ruckus stone pelting and firing after collision in cars one person got shot
बबाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना हाईवे पर शनिवार देर रात बोलेरो और स्विफ्ट कार में टक्कर हो गई। पास के गांव दरिगपुर में रह रहे बोलेरो सवारों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और फिर पथराव और फायरिंग भी होने लगी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद जनपद निवासी राकेश बोलेरो कार से एटा की ओर आ रहे थे। वहीं हाथरस निवासी नितिन स्विफ्ट कार से एटा से जा रहे थे। दोनों की कारें सुन्ना हाईवे पर आपस में टकरा गईं, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वहीं के एक दुकानदार राजबहादुर निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ बीचबचाव करने पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने राजबहादुर की पिटाई कर दी। दुकान पर बैठे उसके बेटे ने मामले की जानकारी गांव में जाकर दे दी। जिस पर बड़ी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद पथराव होने लगा। बाद में फायरिंग भी की गई। गोली लगने से किशोर उपेंद्र निवासी दरिगपुर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने गोली चला दी। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी कालू सिंह, एसडीएम सदर शिवकुमार मौके पर पुलिसबल के साथ पहुंच गए, जिसके बाद मामला शांत हो सका। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया दो कारों की भिड़ंत हुई थी। गलतफहमी में दो गांव के लोग भिड़ गए। गोली लगने से एक किशोर घायल हुआ है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों के साथ पहुंचा था किशोर 
 सुन्ना हाईवे पर शनिवार रात मारपीट की सूचना पर दरिगपुर निवासी उपेंद्र भी गांव के लोगों के साथ पहुंच गया था, जहां गोली लगने से वह घायल हो गया। गांव वालों के मुताबिक वह इंटर का छात्र है। सिर में गोली लगने की वजह से आगरा में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस रविवार को गांव दरिगपुर में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।  गांव में सीओ सदर राघवेंद्र सिंह सहित पिलुआ थानाध्यक्ष बेगराम पहुंचे। गांव वालों से घायल के बारे में जानकारी ली। वहीं घटना को लेकर भी पूछताछ की।

गांव वालों ने बताया कि दोनों कार वालों में से किसी की इस गांव में रिश्तेदारी नहीं है। सुन्ना गांव के लोगों ने हमला कर दिया। किसने गोली चलाई इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन गोली लगने से उपेंद्र घायल हो गया है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि कारों में टक्कर के बाद दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है।

गांव में दहशत का माहौल

बवाल के बाद रविवार को गांव में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान पूरे गांव में सन्नाटा था। एक चौपाल पर बैठकर लोग घटना की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी गई है लोगों से पूछताछ की है।  

दोनों कारों को थाने में कराया खड़ा

दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को पुलिस द्वारा पिलुआ थाने में  खड़ा कराया गया है। जबकि दोनों कार सवार लोग पथराव व फायरिंग होने पर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed