{"_id":"63b57dea844208290833b309","slug":"etah-ranks-first-in-mandal-in-feeding-on-e-kavach-etah-news-agr559125614","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ई-कवच पर फीडिंग में मंडल में पहले स्थान पर एटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ई-कवच पर फीडिंग में मंडल में पहले स्थान पर एटा
विज्ञापन
एटा। पांच वर्ष तक के बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण सहित बीमारी आदि की जानकारी कर रहीं हैं। जिसको ई-कवच पर फीड किया जा रहा है। 72 प्रतिशत फीडिंग के साथ अलीगढ़ मंडल में एटा पहले स्थान पर पहुंच गया है।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इसमें बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका नहीं लग पाए। इसी को लेकर शासन ने जनवरी से मार्च तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। जहां पहले बच्चों की स्थिति जानने के लिए हाउस होल्ड सर्वे करने की बात कही गई। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बच्चों की संख्या, उनके नाम, आधार नंबर सहित टीकाकरण की स्थिति की जानकारी करने को कहा गया।
वहीं यह जानकारी विभाग द्वारा विकसित एप ई-कवच पर फीड करने के निर्देश दिए गए। इससे भविष्य में अगर इस तरह की कोई दिक्कत आए तो एक क्लिक पर बच्चों का पूरा विवरण मिल सके। इसी के तहत जिले में आशाओं द्वारा सर्वे का कार्य कर ई-कवच पर फीडिंग की जा रही है। जिला इसमें मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जबकि अलीगढ़ दूसरे, हाथरस तीसरे व कासगंज चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन
ो