फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news two drowned aligenj

Etah News: दो युवक गंगा में डूबे, एक की मौत

Sat, 09 Sep 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
etah news two drowned aligenj
अलीगंज। अलीगंज से गंगा स्नान और मछली पकड़ने के लिए कंपिल (फर्रुखाबाद) पांच दोस्त गए। इनमें से दो पानी के तेज बहाव के कारण डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने एक युवक को बचा लिया जबकि दूसरे युवक की जान नहीं बचा सके। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अलीगंज के नगला पडाव निवासी 30 वर्षीय ध्रुव एवं 27 वर्षीय राजीव सहित पांच लोग शनिवार सुबह 9 बजे जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल स्थित बूढ़ी गंगा गए थे। इस समय गंगा में पानी का बहाव काफी तेज चल रहा है। ध्रुव और राजीव मुख्य धारा से पहले ही गंगा स्नान के लिए जैसे ही पानी में उतरे तभी असंतुलित हो गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोग एकत्रित हो गए। वहां मौजूद गोताखोरों ने पानी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने प्रयास कर ध्रुव को तो निकाल लिया।
विज्ञापन

लेकिन करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में राजीव को जिंदा नहीं बचाया जा सका। उसका शव मिला। खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के अधिकांश लोग कंपिल पहुंच गए। रामगोपाल ने बताया कि उनके पांच पुत्र हैं, जिनमें राजीव सबसे छोटा है। 4 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। वह ईंट भट्ठे पर तांगा चलाता है। शनिवार सुबह अपने दोस्तों के साथ कंपिल जाने की बात कहकर गया था। तभी उसके किसी दोस्त ने मेरे बेटे के पानी में डूबने की सूचना दी। तब हम सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed