फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news trainee constable suicide

Etah News: जलेसर की रानू ने पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान की खुदकुशी

Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
etah news trainee constable suicide
जलेसर। कस्बे की रानू जादौन (23) ने पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान कन्नौज में खुदकुशी कर ली। खबर मिलते ही परिजन भौचक रह गए। खबर मिलने पर परिवार के सभी सदस्य कन्नौज को रवाना हो गए। कस्बे के इसौली चौराहे पर रहने वाले श्यामवीर सिंह मूलरूप से क्षेत्र के गांव सलूकागढ़ी के निवासी हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह गांव से जलेसर आकर रहने लगे थे। उनके दो पुत्री राधा और रानू एवं एक पुत्र है। परिजन ने बताया रानू पढ़ने में तेज थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस कांस्टेबल में चयन होने पर रानू ट्रेनिंग पर चली गई। वह घर से 17 जून को गई थी। यूपीएससी, आयकर विभाग और पुलिस में एसआई के लिए भी उसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। असफल होने पर वह तनाव में थी। ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में शुक्रवार की सुबह उसका शव झूलते मिला। बाथरूम में उसने दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर हेंगर की रोड पर झूल गई। ट्रेनिंग में साथियों के देखे जाने पर उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed