फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news tobacco wheat musterd crop

Etah News: मिटेगा तंबाकू का दंश, लहलहाएगी सरसों-गेहूं की फसल

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
etah news tobacco wheat musterd crop
एटा। जनपद में लगभग 7 हजार हेक्टेयर में तंबाकू की खेती की जाती है। तंबाकू के दुष्प्रभाव को देखते हुए उद्यान विभाग ने इस खेती को बदलने के लिए पहल की है। इसके स्थान पर किसानों को सरसों, गेहूं आदि फसलें करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। क्लस्टर बनाकर खेती को बदलवाया जाएगा।अलीगंज विकासखंड क्षेत्र में सबसे अधिक तंबाकू की खेती की जाती है। यहां गोदामों में तंबाकू को तैयार करने के बाद इसके ट्रांसपोर्टेशन का भी काम किया जाता है। ट्रकों, ट्रैक्टरों आदि के जरिए इस तंबाकू को अन्य जिलों में भेजा जाता है। तंबाकू खाने वालों को तो तमाम बीमारियों का खतरा रहता ही है। यहां कारोबार के चलते किसान व मजदूर भी बीमार हो जाते हैं। सबसे अधिक टीबी और अस्थमा के मरीज इसी ब्लॉक क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा तंबाकू की जगह सरसों, गेंहूं, सब्जी व अन्य खेती करने के लिए सामूहिक तौर पर क्लस्टर के हिसाब से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए जनपद के जो किसान तंबाकू की खेती कर रहे हैं, वह दूसरी खेती का मन बना रहे हैं। अलीगंज तहसील के लगभग 60 प्रतिशत किसान तंबाकू की खेती कर रहे हैं। तमाम किसानों का कहना है कि अब तंबाकू की खेती छोङकर सरसों, गेंहू आदि की खेती करेंगे। हालांकि सब्जियां कच्ची खेती हैं जिसमें कभी अच्छा लाभ होता है तो कभी नुकसान भी होता है। तंबाकू एक पक्की फसल है जिसकी वजह से हमें कम लागत पर अधिक मुनाफा होता है। लेकिन इसके दुष्प्रभाव देखते हुए खेती बदलने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------
यह है योजना
क्लस्टर योजना के तहत 10 से 20 किसानों का क्लस्टर बनाया जाएगा। इनके खेतों में तंबाकू की जगह दूसरी फसलें कराई जाएंगी। किसानों को इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद फसलों पर उन्हें अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बोले किसान

हम तंबाकू की फसल छोङकर अब अन्य फसल करना चाहते हैं । तंबाकू की फसल में फायदा तो है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सदानंद मिश्रा, बिल्सङ
...........
धन के लाभ के साथ ही किसान अब स्वास्थ्य लाभ की ओर भी ध्यान देना चाहते हैं। इसलिए तंबाकू की फसल छोङकर सरसों, गेंहू आदि की फसल करना चाहते हैं।

मेघ सिंह शाक्य, अगौनापुर
...............
अब तंबाकू की खेती में अपेक्षाकृत मुनाफा कम रह गया है। उसको देखते हुए किसान तंबाकू की खेती छोङकर अन्य फसल करने की तैयारी कर रहे हैं।

हरनाथ सिंह, हत्सारी
.............
तंबाकू की खेती छोङकर किसान सरसों, गेंहू, सब्जी के अलावा अन्य फसलें करना चाह रहे हैं। तंबाकू की फसल करने से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच रहा है।

नरेंद्र कुमार, हत्सारी
.........................

दीपक दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed