फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah news jethra firing news

आस्था या खिलवाड़: जन्माष्टमी पर दही हांड़ी फोड़ने के लिए चेयरमैन के बेटे ने उठाई बंदूक, गोली से फोड़ी मटकी

Sun, 10 Sep 2023 08:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 08:41 AM IST
सार

जन्माष्टमी के मौके पर चेयरमैन के बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से मटकी फोड़ी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने चेयरमैन के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

 

विज्ञापन
etah news jethra firing news
जैथरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जैथरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांड़ी फोड़ने के लिए चेयरमैन के बेटे ने जो कुछ किया वो हैरान कर देने वाला है। लोगों की भीड़ के बीच चल रहे इस आयोजन में चेयरमैन के बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से दही हांड़ी फोड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये है मामला 
पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान के पुत्र अखंड प्रताप सिंह चौहान ने दही हांड़ी फोड़ने के लिए लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और शनिवार को यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। असलाह प्रदर्शन कर हर्ष फायरिंग करने के इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और पूर्व चेयरमैन के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कार्रवाई करने में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले युवक अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ चौकी प्रभारी सुदेश कुमार की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लिया गया है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed