फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news hamid ali murder case

फॉलोअप: खालिद का बंद फोन बन रहा गिरफ्तारी में बाधा

Tue, 16 Dec 2025 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
etah news hamid ali murder case
एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू के एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना का मुख्य आरोपी खालिद पकड़ से दूर बना हुआ है। उसकी गिरफ्तारी में मोबाइल का स्विच ऑफ होना बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद कफील अहमद निवासी मारहरा दरवाजा के भाई हामिद अली की 8 नवंबर को दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के गुड्स प्लेटफॉर्म पर पड़ा मिला था। प्राथमिकी जीआरपी थाने में लिखी गई। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली नगर पुलिस जीआरपी का पूरा सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि हमारी टीम ने एक आरोपी शूटर गजानंद पिप्पल उर्फ संजय निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के मुख्य आरोपी कफील अहमद के साले खालिद निवासी दिल्ली की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कफील की बेटी की शादी के विवाद को लेकर इन लोगों ने हामिद की हत्या की थी। बताया कि मुख्य आरोपी ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है। यही वजह है कि आरोपी को पकड़ने में अधिक समय लग रहा है। फिर भी हमारी टीम लगातार उसकी छानबीन कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed