{"_id":"6a1360873e006c51f20e8ef5","slug":"etah-news-girl-rape-etah-news-c-163-1-eta1003-151093-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दलित किशोरी को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दलित किशोरी को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सड़क पर फेंका
विज्ञापन
मारहरा। तीन युवकों ने शनिवार आधी रात घर में घुसकर एक दलित किशोरी को अगवा कर लिया और दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंककर भाग गए। वारदात मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। किशोरी से दरिंदगी की खबर फैलते ही रविवार सुबह समाज के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और आक्रोश जताया। दोपहर में पुलिस ने आरोपी लवकेश, निरंजन व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार आधी रात लवकेश, निरंजन और एक अन्य युवक जबरन उनके घर घुस आए और परिवार के विरोध के बावजूद उनकी नाबालिग बेटी को जबरन खींचकर लोडर वाहन से लेकर भाग निकले। उन्होंने पड़ोसियों को जगाया और बेटी की तलाश शुरू की।
कई घंटे की खोजबीन के बाद बेटी गांव के बाहर सड़क पर पड़ी मिली। उसने बताया कि लवकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित परिवार और आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। परिजन किशोरी को घर ले आए और रविवार सुबह पिता समाज के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कस्बे और देहात क्षेत्र के दलित समाज के लोग भी थाने पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
वर्जन
किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म मामले में पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
- संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर