{"_id":"6005c50b8ebc3e335c35ac43","slug":"etah-news-etah-hindi-news-inspection-by-dig-jail-tip-case-etah-news-agr477006096","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी जेल ने एटा पहुंचकर की रंगदारी मामले की जांच-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी जेल ने एटा पहुंचकर की रंगदारी मामले की जांच-फोटो
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करने के दौरान जेल के गेट पर खड़ी डीआईजी जेल व डीएम की गाड़ी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की ओर से आगरा के चिकित्सक से मांगी गई चौथ और धमकी देने के मामले की जानकारी करने डीआईजी जेल सोमवार को एटा पहुंचे। कारागार में करीब तीन घंटे रुकने के बाद आगरा चले गए। डीआईजी के निर्देश मिलने के बाद कैदी के खिलाफ कोतवाली नगर में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीआईजी जेल अखिलेश कुमार के सोमवार को अचानक जिला कारागार पहुंचने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह और राहुल कुमार आदि अधिकारी जेल पहुंच गए। डीआईजी ने पहले जिला जेल का बारीकी से निरीक्षण किया, इसके बाद कैदी की ओर से आगरा के चिकित्सक से 10 लाख रुपये की चौथ मांगने और धमकी देने के मामले से संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब कर पड़ताल की गई।
जेल अधिकारियों की ओर से कैदी से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराई गईं। डीआईजी जेल के निर्देशन में ही कोतवाली नगर में चौथ देने के मामले में पीड़ित डॉ. संजीव यादव की तहरीर पर कैदी अनिल पांडेय के खिलाफ धारा 386 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जेल का औचक निरीक्षण किया गया है। कैदी द्वारा चिकित्सक से मांगी गई चौथ और धमकी मामले की जांच मेरी निगरानी में की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
अखिलेश कुमार, डीआईजी जेल
विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साधना कुमारी गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कारागार एटा में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव ने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए में अवगत कराया। स्वयंसेवक पुष्पेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया कि यदि जिला कारागार में निरुद्ध बंदी को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो वे उसका उपचार अभिलंब जिला कारागार में नियुक्त चिकित्सक से कराएं। संवाद