फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news deadbody rail track murder blaim on wife

Etah News: रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव पत्नी समेत छह पर हत्या का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
etah news deadbody rail track murder blaim on wife
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मजदूर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने भाभी सहित छह लोगों पर संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। परिजन का दावा है कि हत्या के बाद शव को मथुरा-भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर निवासी प्रमुदयाल ने मारहरा थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को संतोष, सीताराम, राधे और अलवर भाई तालेवर (48) को बंगलुरू में मजदूरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि भाभी जो वर्तमान में गांव के एक व्यक्ति के साथ रह रही है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से हत्या की साजिश रची। परिजन का आरोप है कि हत्या के बाद शव को मथुरा-भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया, जिससे घटना ट्रेन हादसा लगे। मारहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जीआरपी मथुरा के सब-इंस्पेक्टर से मिली सूचना के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे मथुरा-भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर तालेवर का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed