{"_id":"6a57eeda34c368663d0856d1","slug":"etah-news-cyber-thug-relief-etah-news-c-163-1-eta1014-153422-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, 14 हजार खाते में लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, 14 हजार खाते में लौटाए
विज्ञापन
एटा। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को कुल 14685 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। पिलुआ थाना साइबर हेल्प डेस्क ने एक पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये, जबकि मारहरा थाना साइबर हेल्प डेस्क ने दूसरे पीड़ित के खाते में 4685 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है।
दोनों मामलों में पीड़ितों ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के झांसे में न आएं और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।