फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news ancient coin found

Etah News: नगला जाटवान में खुदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्के

Thu, 29 May 2025 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
etah news ancient coin found
निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला जाटवान में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन सिक्का। - फोटो : पुलिस
एटा। थाना निधौली कलां के गांव नगला जाटवान में सोमवार को खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन सिक्के मिले हैं। जिनको पुलिस ने बरामद कर थाने में सील कर रख लिया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव नगला जाटवान में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है। सोमवार को खुदाई करते समय फावड़ा लगने से आवाज आई तो और खोदकर देखा। तो वहां कुछ सिक्के दिखाई दिए, यह जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोग सिक्के उठाकर भागने लगे तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को 14 और मंगलवार को 3 सिक्के बरामद किए। इनकी जिला प्रशासन को सूचना देते हुए सिक्के सील करके थाने में रखवा दिए गए हैं। काम को रोक दिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। एसडीएम जलेसर भावना विमल ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। ऐसा कोई मामला है तो थाने से ही सिक्कों को पुरातत्व विभाग से संपर्क कर सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

1290 से 1350 ईस्वी के बीच के बताए जा रहे हैं सिक्के
जिस प्रकार से सिक्कों की बनावट है उसको देखते इनको स्थानीय लोग और पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी 1290 से 1350 ईस्वी के बीच का बता रहे हैं। फिलहाल पुरातत्व विभाग के किसी अधिकारी से संपर्क न हो पाने के चलते सभी 17 सिक्के थाने में ही रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed