फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Lakhs stolen from closed house of tobacco trader

एटा: तंबाकू कारोबारी के बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 21 Nov 2022 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Etah: Lakhs stolen from closed house of tobacco trader
एटा। घटनास्थल पर जांच करते एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/राजा का रामपुर। कस्बा निवासी एक बड़े तंबाकू कारोबारी के बंद घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है। व्यापारी के पुत्र ने तहरीर देकर मुकदमा लिखाया है। हालांकि तहरीर में जेवरात और नकदी कितनी गई है इसका जिक्र नहीं किया है। कारोबारी बेटी के यहां गए थे पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

तंबाकू कारोबारी गजेंद्र सिंह राठौर के घर में रविवार की रात ताला तोड़कर चोर घुस गए। अलमारी आदि के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पड़ोस के मकान में रह रहे पुत्र अभिषेक राठौर ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो अंदर गया। वहां की हालत देख चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अभिषेक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। इनके पास ही पत्नी संध्या, बहन प्रज्ञा, चाची पूनम, चचेरी बहन योगिता, छोटे भाई की पत्नी विनीता और मां प्रेमलता के जेवरात रखे थे। सभी के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी गए जेवरात और नकदी की सही जानकारी पिता के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू कारोबारी के घर चोरी होने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीमें शाम तक जांच-पड़ताल करने में जुटी रही।
पूरे दिन करोड़ों की चोरी होने की चलीं चर्चाएं
तंबाकू कारोबारी के घर से करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी होने की चर्चाएं पूरे दिन कस्बा और आसपास चलती रहीं, लेकिन कोई नहीं बता सका कि आखिर चोरी कितनी कीमत की हुई है। शाम को तंबाकू कारोबारी ग्वालियर से लौट आए, लेकिन उन्होंने भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया।
देररात तक होती रही मंत्रणा और बनती रही सूची
तंबाकू कारोबारी द्वारा निजी अधिवक्ता के साथ देररात तक मंत्रणा की जाती रही। चोरी गए जेवरात और नकदी की सूची बनती रही, लेकिन सूची न ही पुलिस को मिल सकी और न ही अन्य किसी के सामने आई।

तंबाकू कारोबारी के घर से रविवार की रात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए जेवरात की सूची अलग से देने की बात कारोबारी द्वारा कही गई है।
- धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed