फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah-Kasganj highway will be repaired

Etah News: एटा-कासगंज हाईवे को किया जाएगा दुरुस्त

Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Etah-Kasganj highway will be repaired
एटा। एटा और कासगंज के बीच स्थित हाईवे पांच वर्ष पूर्ण कर चुका है। वर्तमान में जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से वाहनों चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। शासन को मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


एटा-कासगंज हाईवे की मौजूदा स्थिति अत्यंत खराब है। लगातार उपयोग और नियमित मरम्मत की कमी के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है, इसकी वजह से वाहनों में टूट-फूट के नुकसान की आशंका भी बढ़ गई हैं। परियोजना की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही इसका काम शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जाएगी और इसके बाद डामर की परत डाली जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता इस सड़क को समय से पूरा करना है ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। हाईवे का निर्माण होने के बाद लोगों को काफी सहूलियतें मिलने लगेंगी। यह मार्ग काफी व्यस्त भी रहता है और यातायात भी ज्यादा है। अधिशासी अभियंता आदेश कुमार वर्मा ने बताया कि एटा-कासगंज हाईवे को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। इसको मंजूरी मिल गई है। प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द 22 किमी में कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed